चांडिल पुलिस ने बाजार क्षेत्र से चोरी हुई हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।इस मामले में शामिल 2 शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी संतन तिवारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी दिया कि विगत दिनों चांडिल बाजार से वादी मिलन प्रामाणिक का हीरो होंडा पैंशन प्रो मोटरसाइकिल चेरी हो गई थी।