चांदवा: माता रानी की कृपा से नवरात्र में राज्यपाल बनने का मौका मिला है:ब्रजमोहन राम
तीन बार सांसद और दो बार विधायक रहे चंदवा निवासी ब्रजमोहन राम बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे मां भगवती मंदिर चंदवा नगर पहुंचे।और राज्यपाल नियुक्त होने और नए जिम्मेवारी के लिए माता का आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा माता की कृपा से नवरात्र में राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ।