बिंदकी: बावन इमली शहीद स्मारक के समीप पारादान पुरवा में अराजक तत्वों ने लोगों को अपशब्द कहे, एक व्यक्ति पकड़ा गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-खजुहा मार्ग में बावन इमली शहीद स्मारक के समीप पारादान पुरवा में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को कई अराजक तत्व पहुंचे। लोगों को अपशब्द बोला। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रविवार की दोपहर 12 बजे तहरीर दी गई।