*बिलासपुर पुलिस द्वारा तीन मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार*
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SPECIAL DETECTION TEAM, बिलासपुर द्वारा पट्टा फोरलेन में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1. अभियोग संख्या 199/2026 दिनांक 16.08.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सदर
दिनांक 16.08.2026 को SPECIAL DETECTION TEAM, बिलासपुर द्वारा पट्टा फोरलेन पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार नं. HR26CB-5745 की जांच करने पर 22.26 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अनमोल प्रित सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी टारना रोड, तहसील सदर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष।
2. रोहित पुत्र चन्द्रमणी, निवासी गांव व डाकघर सरद्वारा, तहसील बल्ह, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।
3. माहिर मल्होत्रा पुत्र निपुण मल्होत्रा, निवासी जवाहरनगर खलियार, डाकघर खलियार, तहसील सदर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
2. अभियोग संख्या 200/2026 दिनांक 17.08.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सदर
दिनांक 17.08.2026 को SPECIAL DETECTION TEAM, बिलासपुर द्वारा पट्टा फोरलेन पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल नं. HP 82-8107 की जांच करने पर 17.88 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश चन्द, निवासी गांव मनारू, डाकघर नोहली, तहसील जोगिन्द्रनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष।
2. सुमन कुमार मन्ना पुत्र विश्वजीत मन्ना, निवासी गांव चिल्ला, सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
3. अभियोग संख्या 202/2026 दिनांक 17.08.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सदर
दिनांक 17.08.2026 को SPECIAL DETECTION TEAM, बिलासपुर द्वारा पट्टा फोरलेन पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टैक्सी कार नं. HP 01M-6567 की जांच करने पर 16.23 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सोनू पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गुहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 38 वर्ष।
2. अंकित पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव पलड़ी, डाकघर व तहसील पानीपत, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष।
तीनो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी है।