चरखारी: सूपा रेलवे फाटक के पास थाना चरखारी पुलिस ने नाबालिग का उत्पीड़न करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना चरखारी पुलिस टीम ने नाबालिग का उत्पीड़न करने वाले एक नफर वांछित अभियुक्त दीपू कुशवाहा पुत्र उदयभान उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम स्वासामाफ को बुधवार समय तकरीबन 2 बजे सूपा रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।