चरखारी: ग्राम बराएं के पास थाना खरेला पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
थाना खरेला पुलिस टीम ने ग्राम बराएं के पास से अवैध शराब के साथ एक नफर अभियुक्त विपेन्द्र पुत्र झुग्गी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बराएं थाना खरेला जनपद महोबा को बुधवार समय तकरीबन 11 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई है।