पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर दूसरी महिला से मारपीट, डायल 112 की टीम ने बचाया
गर्दनीबाग थाना इलाके में एक महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दूसरी महिला से मारपीट भी की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों महिलाओं को बचाया है। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने मंगलवार की शाम 6 बजे ये जानकारी दी।