🚨 सतर्कता और त्वरित कार्रवाई: फायर सर्विस जसपुर ने टाला बड़ा हादसा! 🚨
जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही, फायर यूनिट जसपुर ने बिना एक पल गंवाए तत्परता दिखाई और तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 🚒💨
मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए 05 होज पाइप और 02 होज रील के जरिए लगातार पानी का छिड़काव किया और सूझबूझ से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय पर मिली मदद से एक बड़ा हादसा टल गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
#UttarakhandPolice #FireService #Jaspur #FireSafety #QuickResponse HeroicDeeds SafetyFirst