इकौना: रामपुर बनकट मोड़ के पास गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, पास में मिली बाइक
रामपुर बनकट मोड़ के पास गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिला है, वहीं पास में ही एक बाइक भी मिली है।बताते चलें की खेत गये लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया है, साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। वहीं प्रथम दृष्टतया देखने से लग रहा है की शायद बाइक सवार हादसे का शिकार हुआ हो, फिलहाल पुलिस जांच कर रही।