इकौना: कोलभार मझगवा गांव में हिरन के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाया
कोलभार मझगवा गांव में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र मे पहुंचे हिरन के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। वहीं घायल हिरन का बच्चा जान बचाकर गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी जान बचाई। वहीं घायल हिरन को सुरक्षित कर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।फिलहाल वन विभाग आगे की कार्यवाई मे जुटा है