इकौना: कटरा बाईपास चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल CHC से बहराइच रेफर
नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा बाईपास पर बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, वहीं हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। वहीं घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर किया गया है, बताया जा रहा है की दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं, वहीं मृतक अपने बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था।