दाउदनगर: ब्लॉक मैदान पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत, पहले दिन के दोनों मैच दाउदनगर की टीम ने जीते
ब्लॉक मैदान दाउदनगर पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा आयोजित वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार की सुबह 8:00 बजे से हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने किया। पहले दिन खेले गए दोनों मैचों में दाउदनगर थाना की टीम विजेता बनी। पहला मैच 8:00 बजे और दूसरा मैच दोपहर 2:00 बजे खेला गया।