आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट भवन पर फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज, कई घंटे बाद सही किया गया तिरंगा झंडा, ADM ने कहा सौंपी गई जांच
शासन जहां आगामी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है वहीं मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट भवन जहां जनमानस को न्याय दिलाने के लिए प्रतिदिन पीड़ितों की फरियाद सुनी जाती है। उनके मातहतों द्वारा मंगलवार को मुख्यालय पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।