खंडवा नगर: खंडवा शहर में जादू का खेल जारी, असली जादू नगर निगम की मेहरबानी में!
खंडवा में किशोरकुमार आडिटोरियम में चल रहे जादू शो पर नगर निगम की मेहरबानी, बिना अनुमति और शुल्क के पूरे शहर में होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए। बिजली के खंभे, डस्टबिन और ऑटो तक नहीं छोड़े गए। दस दिन बीतने के बाद भी निगम ने न नोटिस दिया, न कार्रवाई की। यह जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है।