मंत्री डॉ. विजय शाह ने ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया
---
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास निर्मित हो रहे ई-लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस भवन के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए।
उल्लेखनीय है की नीति आयोग द्वारा ई-लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए 2.15 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ई-लाइब्रेरी के शुरू हो जाने पर युवाओं का ज्ञानवर्धन होगा, और उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, निर्माण एजेंसी पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री एसके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Kunwar Vijay Shah
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#khandwa