उदवंत नगर: उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र में हेल्थ मिनिस्टर ने इमिनाइजेशन कार्नर का उद्घाटन किया
स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार मंगल पाण्डेय ने बीडीओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर इमिनाइजेशन कार्नर का उद्घाटन 3 जनवरी शुक्रवार को 2 बजे किया जिसका लक्ष्य मार्च माह तक 90 प्रतिशत इमिनाइजेशन कार्य पूरा करना है। इमिनाइजेशन कार्नर का उद्घाटन उदवंंतनगर के बामपाली एवं नवादावेन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हुआ।