उदवंत नगर: प्राथमिक विद्यालय मिल्की में शिक्षकों ने स्कूली छात्रों के साथ नव वर्ष का सेलिब्रेशन किया
1जनवरी बुधवार को 2 बजे के करीब नव वर्ष 2025 को स्कूल के शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय मिल्की, उदवंतनगर, मे स्कूली बच्चो के साथ धूम धाम से मनाया । साथ ही नए संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर करने के लिए बच्चो ने संकल्प लिया। नव वर्ष के शुभ अवसर पर मध्याह्न भोजन अंतर्गत सभी बच्चों को खीर के साथ पकवान खिलाया गया। जिसको लेकर बच्चो मे काफी उत्साह देखा गया।