उदवंत नगर: उदवंतनगर स्थित एक निजी मार्केट में लगी भीषण आग, लगभग 5 लाख का हुआ नुकसान
1 जनवरी बुधवार की रात करीब 12:00 बजे के करीब उदवंत नगर स्थित एक मार्केट में लगा भीषण आग। आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं फायर ब्रिगेड की वाहन को बुलाया। मार्केट उदवंत नगर के वीरेंद्र नारायण सिंह ऊर्फ मीर सिंह का बताया जाता है।