नर्मदापुरम: नारायण नगर त्रिलोक शक्ति धाम मंदिर से निकली कावड़ यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष हुईं शामिल
नारायण नगर स्थित त्रिलोक शक्ति धाम मंदिर से शनिवार को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत पावन कावड़ यात्रा निकाली गई। वार्डवासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव भी यात्रा में शामिल हुईं। कावड़ यात्रा त्रिलोक शक्ति धाम मंदिर से प्रारंभ होकर विवेकानंद घाट तक पहुंची। इस दौरान शिवभक्तों ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।