पौड़ी के 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की ओर से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान सूची में जनपद पौड़ी गढ़वाल के 9 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
**पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य हेतु)**
1. अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर
2. उप निरीक्षक राजाराम डोभाल
3. मुख्य आरक्षी शशिकान्त
4. मुख्य आरक्षी रामप्रसाद (कोर्ट पैरोकार)
5. आरक्षी युगल किशोर गौड़
6. आरक्षी जमशेद अली
7. आरक्षी अनुज कुमार
**पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र**
8. उप निरीक्षक कमलेश शर्मा
9. उप निरीक्षक अनिल चौहान