भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना कांड संख्या-51/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भूपेश कुमार (पिता–सुरेश साह), निवासी तिरासी, थाना-गोपालपुर को गिरफ्तार किया है। मामला धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।