हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द व लोक शांतिभंग करने के उद्देश्य से एक टिप्पणी की गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी को निर्देशित किया गया,। उसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है