झुंझुनू: बीती रात एक कार चालक ने टैक्सी और बाइक को मारी टक्कर, महिलाएं और बच्चे हुए घायल
झुंझुनू के बीड चेक पोस्ट और अग्रसेन सर्किल के बीच बीती रात को करीब 9:00 बजे के आसपास एक कार ने इ टैक्सी और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार और टैक्सी में सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए, जिनको बीड़ीके अस्पताल में एक निजी स्कूलों की गाड़ी से भर्ती करवाया, वही गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया घायलों का इलाज जारी है।