झुंझुनू: झुंझुनू में जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने आज झुंझुनू के नवीन होटल के पास स्थित एक निजी भवन में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया,जिला कलेक्टर ने बताया कि निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।