झुंझुनू: बगड़ पुलिस ने लोगों को गुमराह कर व ATM बदलकर रुपए निकालने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लोगों को गुमराह करके एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले शातिर अपराधी अमृत कुमार सांसी निवासी गणेश कॉलोनी समदा मंदिर के पास हांसी पुलिस थाना हांसी जिला हिसार हरियाणा को जायल नागौर से पूछताछ के लिए 13 अक्टूबर को बगड लेकर आए हैं, आरोपी ने बगड़ में 8 अक्टूबर को की गई है घटना कबूल करली है, पूछताछ जारी है