झुंझुनू: चारनवासी में करंट लगने से हुई ट्रक चालक की मौत के मामले में परिजनों व जिला प्रशासन की वार्ता के बाद धरना हुआ समाप्त
झुंझुनू जिले के चारनवासी गांव में 9 अक्टूबर 2024 को बिजली का तार छूने से ट्रक में फैले करंट की वजह से एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजन पिछले 4 दिन से बीडीके अस्पताल में धरने पर बैठे थे। रविवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास मृतक के परिजनों और जिला प्रशासन के बीच वार्ता सफल होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।