गुना: नयागांव में घर के बाहर रखे सीएनजी ऑटो में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, ऑटो मलिक ने केंद्र थाना में की शिकायत
Guna, Guna | Jan 28, 2024 कैंट थाना क्षेत्र के नयागांव में घर के बाहर रखे सीएनजी ऑटो में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। फरियादी राजकुमार लोधा ने कैंट थाने में शिकायत की है, जिसमें बताया कि बीती रात में ऑटो घर के बाहर रखकर सो गए थे। रात करीबन 12:30 बजे धुएं की बदबू आई तो नींद खुली, बाहर देखा तो ऑटो में आग लग गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।