शाजापुर: स्टेडियम में कुत्तों के बधियाकरण से स्थानीय लोग परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
स्टेडियम में बने बधियाकरण सेंटर पर कैद कुत्तो के भोंकने के शोरगुल से आदर्श नवीन नगर के स्थानीय रहवासी परेशान होने लगे और भोकना और शोरगुल बर्दाश्त से बाहर होने पर उन्होंने इस सेंटर को कहीं और शिफ्ट करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की है