शेरघाटी: आमस के मध्य विद्यालय मुगराइन में निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं, 1 क्विंटल चावल गायब
Sherghati, Gaya | Jul 27, 2026 आमस प्रखंड के मध्य विद्यालय मुगराइन में औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के आधार पर जारी पत्र में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही का उल्लेख किया गया है।