प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए सख्त अभियान, 10 विवाह रुकवाए गए
प्रतापगढ़ जिले में अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और गायत्री सेवा संस्थान को मिली 20 सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए 10 बाल विवाह समय रहते रुकवा दिए गए, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है। दो मामलों में कोर्ट से आदेश लेकर कानूनी रूप रुकवाया है