कुलपहाड़: इलाज कराना पड़ा महंगा! पनवाड़ी सरकारी अस्पताल में दवाओं के नाम पर पैसे लेने का आरोप
सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। तुर्रा निवासी महिला पूजा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 500 रुपये लिए गए। महिला का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं निशुल्क होनी चाहिए।