फरीदपुर: 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ मां ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
फरीदपुर के कस्बे के एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर साथ ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को बहलाकर मुस्तकीम 30 अगस्त की रात अपने साथ ले गया सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ जाते दिख रहे हैं शिकायत करने पर मुस्तकीम के परिजनों ने किशोरी को उनके पास होने की बात मानी है