सुल्तानपुर: कैथवारा गांव में गोबर रखने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक महिला व दो किशोरियों को लाठी से पीटकर किया घायल
कैथवारा गांव में निर्मला पाल की पुत्री प्रतिमा पाल बाग में बने घूर गड्ढे में गोबर डाल रही थी। पड़ोस की मनोजा देवी से विवाद हुआ। मनोजा के ससुर राम कृपाल, सुरेश पाल और पंकज ने प्रतिमा, उसकी मां और बड़ी बहन शिवानी को पीट डाला। तीनों का इलाज जारी है। एसपी ने बताया केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।