देवबंद: नागल में शराब ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध मौत, गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर लगाया जाम
नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह 9 बजे उसका शव लाखनौर-सीडकी मार्ग पर आईटीआई के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।