लालगंज: जीयनपुर थाना की पुलिस ने शादी समारोह में हत्या व मारपीट के मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह फोर्स ने शादी समारोह में हत्या व मारपीट की घटना के मामले में वांछित तीन आरोपियों महेश निषाद, पवन निषाद और भीम निषाद को मुबारकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।