गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: गया कॉलेज के कर्मचारी 15 सूत्री मांगों के साथ दो दिन की हड़ताल पर, कामकाज ठप
15 सूत्री मांगों को लेकर अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गया कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल के दौरान गुरुवार की दोपहर 1 बजे हड़ताल पर डटे रहे।