बहोरीबंद: बाकल पुलिस ने नासिक में मिलीं कटनी की दो नाबालिग बालिकाओं को परिजनों को सौंपा
बाकल थाना क्षेत्र से घर से बिना बताए निकलीं 14 और 15 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाओं को बाकल पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों बालिकाओं के लापता होने पर पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 23 और 24 सितंबर को परिजनों ने थाना बाकल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।