चैनपुर: 217 ग्रामीणों को 29 लाख 55 हजार रुपये की मुआवजा राशि वितरित की गई
Chainpur, Gumla | Aug 27, 2026 चैनपुर स्थित वन परिसर पदाधिकारी आवास में जंगली हाथी, जंगली सूअर और तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों के कारण फसलों, घरों और पशुधन को हुए नुकसान से प्रभावित ग्रामीणों के लिए मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लंबे समय से राहत का इंतजार कर रहे 217 प्रभावित ग्रामीणों के बीच कुल 29 लाख 55 हजार 848 रुपये की मुआवजा राशि चेक के माध्यम से वितरित की