श्रीनगर: शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बजे शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि को-ऑपरेटिव बाजार में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर पुलिस ने रानीबाङी के चमरु महतो के पुत्र खुशबू महतो, मखनाहा के गुरुदेव महतो के पुत्र बिजय महतो मेदनिया रहिका के चमरु महतो के पुत्र सरोज कुमार को जेल भेज दिया।