बेगूसराय में CM सम्राट चौधरी के बाढ़ क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा में दिखी हलचल
बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र के उलाव ढाला के पास बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण किया।
इस दौरान एक बाढ़ पीड़ित मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी के आगे आ गया और गाड़ी रोककर अपनी बात रखने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसपी ने उसे हटाकर रास्ता साफ कराया।
हालांकि, कुछ देर बाद वह व्यक्ति घूमकर मुख्यमंत्री की गाड़ी के गेट के पास पहुंच गया और मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे वहां से हटाया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।
घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
Bihar, India | Sep 5, 2026