रोसड़ा के प्रसिद्ध बाबा गंडकी नाथ धाम परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस के तर्ज पर गंगा मां आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोसरा के विभिन्न शिवालय में सोमवार को शिव दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।