जगदलपुर: बस्तर में बनी ‘माटी’ फ़िल्म के प्रीमियर में गूँजे नारे- भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय
सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “माटी” का भव्य प्रीमियर शो आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ फ़िल्म जगत के निर्माता–निर्देशक, वरिष्ठ पत्रकार और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। रायपुर से आए मीडियाकर्मी सतीश जैन, संतोष जैन, राज वर्मा और लक्की सुंदरानी सहित उपस्थित दर्शकों ने फ़िल्म को पूरी दिलचस्पी से देखा।