जगदलपुर: जगदलपुर स्टेशन पर बिना लाइन में लगे अब मिलेंगे टिकट, शुरू हुई ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की मजबूरी नहीं झेलनी पड़ेगी। वाल्टेयर डिवीजन की हालिया बैठक में बस्तर सांसद माहेश कश्यप की सिफारिश पर रेलवे प्रशासन ने तेजी से अमल किया और स्टेशन पर ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) चालू कर दी।