जगदलपुर: नगर में केबल चोरों का आतंक, पंच पथ चौक में कुल्हाड़ी से काटकर उड़ाई अंडर ग्राउंड केबल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जगदलपुर शहर में चोरों का आतंक जारी है। नगर क्षेत्र के पंच पथ चौक से चोरों ने कुल्हाड़ी से काट कर हज़ारों रुपये के तार की चोरी कर ली। घटना बुधवार गुरुवार मध्यरात्री की बताई जा रही है । इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति और महिला देर रात पंच पथ चौक में आते हैं और कुल्हाड़ी से अंडर ग्राउंड केबल काट कर उसे ले जाते दिखाई दे रहे हैं।