जगदलपुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के विषय में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दी जानकारी
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। लेकिन पापाराव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।