सेमारी: सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में हुआ गुणवत्तायुक्त शारीरिक प्रदर्शन एवं एकत्रीकरण का आयोजन
Semri, Udaipur | Feb 5, 2024 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शारीरिक प्रदर्शन एवं एकत्रीकरण का आयोजन हुआ।एक घंटे के गुणवत्ता प्रदर्शन में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने दंड के स्वागताप्रकार,शिरमार,क्रमिका चतुष्क,भेद,भुज दंड,नियुद्ध के भूमिवंदन,मुष्ठिमार आदि का व संचलन का गुणवत्ता प्रदर्शन किया।