सेमारी: झिंडोली में खान विभाग ने पहाड़ी कटिंग के अवैध खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन को किया जब्त, ₹348480 का लगाया जुर्माना
Semri, Udaipur | Jan 31, 2024 खान विभाग टीम ने बड़गांव के झिंडोली गांव में पहाड़ी कटिंग के अवैध खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन जब्त करते हुए 3 लाख 48 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया।वहीं दूसरी ओर खनन टीम उदयपुर द्वारा अवैध साधारण मिट्टी का एक डम्पर जब्त कर थाना प्रतापनगर को सुपुर्द किया गया और 1 लाख 1 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।