सेमारी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप मे मनाया
Semri, Udaipur | Jan 30, 2024 सराडा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मंगलवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।संस्था प्रधान भावना गुप्ता ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके रामधुन कर गांधी जी का भजन रघु पति रागव राजा राम का गान कर व 2 मिनट का मौन किया।इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।