सेमारी: ऊर्जा संरक्षण के लिए सहायक अभियंता कार्यालय वीरपुरा में जागरुकता शिविर का किया आयोजन
Semri, Udaipur | Feb 2, 2024 जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशानुसार ऊर्जा संरक्षण के लिए एवं सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को सहायक अभियंता कार्यालय वीरपुरा में सोलर विद्युत कनेक्शन एवं बिजली बचत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कैंप में सलूंबर अधिशासी अभियंता महेश चंद्र मीणा,वीरपुरा सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह भाटी,कनिष्ठ अभियंता योगेश जोशी,स्नेहिल पटेल उपस्थित रहे।