केशवाना के विकास और अधूरे कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता : ईश्वरसिंह जालोर। केशवाना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के दावेदार ईश्वरसिंह ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपने पिछले 17 साल के कार्यकाल में अधूरे रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की बात कही। ईश्वरसिंह ने कहा कि गांव में बालिका विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने गांव के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Jalor, Jalor | Oct 22, 2026